संजीव सेन (शोर सन्देश) आपको लग रहा होगा कि घर पर जरूरी मेकओवर कैसे पाया जा सकता है? खैर, हम आपको बता दें कि जवाब आपकी किचन में है। आपको बस इतना करना है कि सही चीजों को लेकर उन्हें मिलाएं। अपने चेहरे पर इस पैक को लगाएं और शीशे में ग्लोइंग चेहरे को देखें। अगर आप अपनी त्वचा की टोन को हल्का करना चाहती हैं तो अपनी त्वचा को पोषण दें और ग्लो लाएं। यहां फेस पैक बनाने की कुछ आसान रेसिपी बताई गई हैं जिन्हें आप तैयार करके अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।फ्रूट पैक त्वचा में ग्लो लाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा के अनुरूप होते हैं और आप रोजाना इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब में पाया जाने वाला विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करते हैं। इससे कील-मुंहसों मिलता है। इसके अलावा केले में कैरोटीन, विटामिन ई, बी और सी शामिल होते हैं, इसलिए केला त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद करता है। केले में पोटैशियम होता है जो ड्राई त्वचा को नमी देता है सेब, पपीते और केले तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण बनाने के लिए इसमें ओट्स को मिला लें। ओट्स मिलाने से फेसपैक बहता नहीं है। इसे चेहरे पर लगाएं, लेकिन होंठ और आंखों के आसपास के एरिया में लगाने से बचें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर सादे पानी से धो लें। यह न सिर्फ चेहरे को ग्लोइंग बनाता है बल्कि त्वचा को साफ भी करता है और टैन को हटाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए हमने गुलाब की पंखुड़ियां और संतरे के छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल किया है। गुलाब की पंखुड़ियां में पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम होती है। गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद शुगर विशेष रूप से उन महिलाओं को फायदा पहुंचाती है जिनकी त्वचा सेंसिटिव है। गुलाब की पंखुड़ियां अच्छे सनब्लॉक के रूप में काम करती हैं ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसे अच्छी तरह से धोकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही और शहद के साथ सूखे संतरे के छिलकों के पाउडर को मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें इन होममेड फेस पैक को रात पर लगाने से आप सुबह के समय खिलखिलाता हुआ चेहरा पा सकती हैं। दो छोटे चम्मच दही को एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ मिक्स करें ताकि एक मुलायम पेस्ट बन जाए। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। चेहरे पर निखार पाने के लिए इसका इस्तेमाल हर दिन करें।नीम के पाउडर को गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करने से भी फुंसी और पिम्पल्स का संक्रमण ठीक हो जाता है।