अमित शाह के जन्मदिन पर आज पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं।
शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़ और लोकसभा पहुंचे।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, `` अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।``