ब्रेकिंग न्यूज

*बस्तर को टीबी मुक्त बनाने सेन परिवार ने दिया 50 हजार का दान*

01-Mar-2023
जगदलपुर (शोर संदेश)। बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर चंदन कुमार के आह्वान पर सेन परिवार ने 50 हजार रुपए का दान दिया। बुधवार को कलेक्टर के कक्ष में पहुंचकर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नाम चेक के माध्यम से दान की यह राशि सौंपी गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन भी उपस्थित थे। कलेक्टर चंदन कुमार ने पिछले दिनों एक वीडियो के माध्यम से बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र बनने का आह्वान जिला वासियों से किया था। उनके आह्वान पर सेन परिवार के सांत्वना सेन ने बीस हजार रुपए, तथा ममता सेन, जयश्री सेन और माधुरी सेन ने दस -दस हजार रुपये की राशि का चेक कलेक्टर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष को सौंपा। निक्षय मित्रों द्वारा दान की गई इस राशि का उपयोग टीबी मरीजों को जैसे पूरक पोषण आहार आटा, अंडा, दाल, तेल, दूध पाउडर आदि प्रदाय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेन परिवार 1933 से जगदलपुर में आकर बसा है। परिवार के सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है तथा दो बहनें प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुई हैं। बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सेन परिवार द्वारा किए गए दान के लिए कलेक्टर चंदन कुमार ने सेन परिवार का आभार व्यक्त किया है।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account