ब्रेकिंग न्यूज

पंजाब में कृषि बिल पर बढ़ता जा रहा बवाल, किसान ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर के सामने खाया जहर*

18-Sep-2020

चंडीगढ़ (शोर सन्देश) पंजाब में कृषि बिल के खिलाफ किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी के सामने धरने में बैठे एक किसान ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान की पहचान प्रीतम सिंह (55) निवासी गांव अक्कांवली जिला मानसा के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैं। प्रदेश भर में जगह-जगह किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब उन्होंने रेल रोको आंदोलन की घोषणा भी कर दी है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर ने यह जानकारी दी है। कृषि बिलों का विरोध कर रहे पंजाब के अलग-अलग किसान संगठनों ने पहले ही 25 सितंबर को राज्य में बंद बुलाया है।

कृषि बिलों के विरोध में इस समय पंजाब की राजनीति भी गरमाई हुई है। इसको लेकर ही गुरुवार को हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वहीं प्रदेश में फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस विधायक कुलजीत नागर ने भी इस्तीफा दे दिया है। हरसिमरत कौर बादल ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि वह और उनकी पार्टी किसी भी किसान विरोधी फैसले में सहयोगी नहीं बन सकते। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account