ब्रेकिंग न्यूज

रामदास अठावले का कंगना का समर्थन कहा- बीजेपी से जुड़ने पर मिल सकती है राज्यसभा की सीट*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच छिड़ी जंग बीतते समय के साथ बढ़ती ही जा रही है। इस दौरान कंगना को फैंस के साथ-साथ राजनीतिज्ञों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और रामदास अठावले भी कंगना के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। रामदास अठावले ने कहा कि कंगना के साथ अन्याय हुआ है और ये सब महाराष्ट्र सरकार ने बदले के रूप में किया है।

रामदास अठावले ने कंगना का समर्थन करने के साथ-साथ उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाने तक की बात कर दी। रामदास अठावले ने कहा कि कंगना हमारी पार्टी में आती हैं तो उन्हें ज्यादा फायदा नहीं होगा लेकिन अगर बीजेपी में शामिल होती हैं तो उन्हें राज्यसभा की सीट मिल सकती है।
00रामदास अठावले ने बीएमसी पर भी साधा निशाना.
कंगना का समर्थन करते हुए रामदास अठावले ने बीएमसी पर आरोप लगाया है और कहा कि अवैध निर्माण के 52 हजार मामले हैं जिसपर बीएमसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, यहां तक की दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भी एक्शन नहीं लिया गया, इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। इसके साथ ही रामदास अठावले ने कहा कि कंगना का ऑफिस तोड़कर जितना उनका नुकसान किया गया है, उसकी भरपाई की जानी चाहिए।
कंगना से मिलने उनके मुंबई स्थिति आवास पर गए थे रामदास अठावले

कंगना के ऑफिस की हुई तोड़फोड़ के बाद रामदास अठावले मुंबई में स्थित कंगना के घर में उनसे मिलने गए थे। कंगना और रामदास अठावले की मुलाकात करीबन एक घंटे तक चली। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए रामदास अठावले ने बताया कि उन्होंने कंगना से कहा है कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुंबई सबकी है। रामदास अठावले ने कंगना को एक राष्ट्रवादी लड़की बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अभिनेत्री के साथ रहेगी। आपको बता दें, कंगना जब मुंबई पहुंचीं थीं तो आरपीआई भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और समर्थन करने के लिए मौजूद थी। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account