ब्रेकिंग न्यूज

मुंबई में बारिश ने मचाई आफत, महाराष्ट्र को अगले चार दिनों तक राहत नहीं

08-Jul-2024
मुंबई। ( शोर संदेश ) देश की आर्थिक राजधानी के हाल भारी बारिश के चलते बेहाल हैं। सोमवार को बारिश की ताजा तस्वीरों में नजर आ रहा है कि शहर की सड़कों पर जमकर जलभराव हो गया है, जिसके चलते यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। इधर, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई में रात 1 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक यानी महज 6 घंटों में ही 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इधर, सोमवार को भी शहर को भारी बारिश से राहत के आसार कम हैं। इसके चलते मुंबई (बीएमसी इलाके में) सभी स्कूल और कॉलेजों के प्रथम सत्र की छुट्टी घोषित कर दी गई है। खबर है कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे कोई फैसला लिया जाएगा। कई निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। साथ ही उपनगरीय रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने रविवार को जानकारी दी है कि कोंकण, गोवा, मध्य महाकाष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं और गरज हो सकती है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र में 9 से 11 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 8 जुलाई को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।


बारिश के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन के समय में बदलाव
महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के मध्य भारी बारिश के चलते जलभराव के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन, कुछ ट्रेन के समय में बदलाव और कुछ ट्रेन के यात्रा मार्ग को छोटा कर दिया गया है। मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल्याण और कासरा स्टेशन के बीच व्यवधान के बाद यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया। 
मध्य रेलवे के मुताबिक, कई ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करके कल्याण-लोनावाला-पुणे-मिराज-लोंडा-मडगांव के रास्ते रवाना किया गया। इस खंड पर फंसी कई ट्रेन के यात्रियों के लिए पीने का पानी, बिस्किट और चाय की व्यवस्था की गयी। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा यात्रियों की जानकारी के लिए स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। अधिकारी ने कहा कि रेल पटरी को साफ करने और खंड पर यातायात बहाल करने के लिए 'टॉवर वैगन' और अन्य मशीनों को काम पर लगाया गया। 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account