ब्रेकिंग न्यूज

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख पर सवाल खड़ा किया

20-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) लद्दाख में LAC पर चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 जवानों के शहीद होने को लेकर देशभर में गुस्सा है. इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख पर सवाल खड़ा किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तो वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में हैराहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने भारतीय क्षेत्र को चीनी आक्रमकता के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि वह जमीन चीन की थी जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया? उन्हें कहां मारा गयाअसल में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक के बाद कहा था कि तो कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गएप्रधानमंत्री मोदी के इसी बयान पर राहुल गांधी ने सवाल किया है और पूछा है कि अगर वह जमीन चीन की थी, जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया? उन्हें कहां मारा गया?

 

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account