नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के 88वे जन्मदिन पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वे भी ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, एक समर्पित नेता का प्राथमिक उद्देश्य हमेशा सबसे बुरी बुराइयों को मिटाना है, जो समाज को जल्द से जल्द और सुरक्षित तरीके से घेर ले। आज, हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की प्रत्येक भारतीय की समग्र भलाई के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मनाते हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जयवीर शेरगिल समेत कई हस्तियों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया के जरिए ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।