ब्रेकिंग न्यूज

बच्चों के लिए स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: कलेक्टर*

05-Jan-2021

जशपुरनगर (शोर सन्देश) कलेक्टर ने आज अपने कक्ष में शिक्षा विभाग, राजीवगांधी शिक्षा मिशन, संकल्प, अंगे्रजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यां की बैठक ली। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले में सभी विकासखंण्डों नगर मुख्यालय स्तर पर प्रस्तावित स्वामी आत्मांनंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अधोसंरचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आरईएस विभाग को सभी चिन्हांकित स्कूलों में विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों का सुदृढ़ीकरण करने के लिए कहा है। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, क्लासरूम, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय, बच्चों और स्टाप के बैठने के लिए फर्नीचर, सायकल स्टैण्ड, इण्डोर, आउटडोर आदि निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य को प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है। ताकि स्कूल खुलने के लिए पूर्व अंगे्रेजी माध्यम स्कूल में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में 10 स्वामी आत्मांनंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का चिन्हांकन किया गया है। इनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, कोतबा, सन्ना, कांसाबेल, पतराटोली दुलदुला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक पत्थलगांव एवं बगीचा, शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हाईस्कूल फरसाबहार एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर शामिल है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account