ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री आज बिहार को देगे करोड़ों की सौगात*

13-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) बिहार विधानसभा चुनाव 2020 बिहार में चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्य को तीन नई परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है यह तीनों परियोजनाएं तेल और गैस से जुड़ी हुई हैं।

पीएम मोदी के द्वारा बिहार को 901 करोड़ों की लागत वाली जिन योजनाओं की सौगात मिलने वाली है उनमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइप लाइन के दुर्गापुर-बांका खंड के 634 करोड़ रुपये की लागत से बना 193 किमी लंबा पाइप लाइन का उदघाटन शामिल है। वहीं इसके अलावा बिहार के बांका में आज 130 करोड़ रुपये की लागत से बने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का भी उद्घाटन होना है।
आज इनके अलावा पूर्वी चंपारण के सुगौली में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने नए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का भी शुभारंभ किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें, वर्चुअल सभा के जरिये होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है राज्य के दो जिलों को एलपीजी का बॉटलिंग प्लांट मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। 193 किमी लंबी पाइप लाइन योजना के उद्घाटन के साथ ही इसका सीधा फायदा बिहार की जनता को भी मिलेगा। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account