ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना काल की 7वीं अहम बैठक में मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी*

25-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना की स्थिति का पर 27 जुलाई को एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करने वाले हैं। इस बार पीएम मोदी 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगें।
वहीं पीएम मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के हाई- थ्रूपुट लैब्स का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इस वर्चुअल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी हिस्सा लेंगे। देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के लिए हो रही इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही सूत्रों की मानें तो सभी मुख्यमंत्रियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री, राज्य के चीफ सेक्रेटेरी, स्वास्थ सचिव भी मौजूद हो सकते हैं। जिससे बारीकियों से सभी पहलू के बारे में बात की जा सकें। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बाद पीएम मोदी लगातार कई बार देश के हर राज्यों के हालात के बारे में जानने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बार पीएम मोदी की कोरोना काल की ये 7वीं बैठक होगी। इस मीटिंग में अनलॉक 2 के बाद की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजधानी में 1,025 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,389 हो गई है। वहीं एक दिन में 32 लोगों ने अपनी जान गवां दी। जबकि 24 घंटों में 1,866 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account