ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात पहुंचे, राज्यपाल देवव्रत ने उनके नेतृत्व को सराहा

14-Nov-2026
नई दिल्ली।( शोर संदेश )प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार देर शाम गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंचने के बाद गांधीनगर स्थित लोक भवन गए, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लोक भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कड़ी मेहनत, दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। राज्यपाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गुजरात देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है। राज्य ने प्राकृतिक खेती, औद्योगिक प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।’’
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी का पहले 14 नवंबर को लाभ पंचमी के अवसर पर बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने, पूजा-अर्चना करने और धार्मिक अनुष्ठान करने का कार्यक्रम था। हालांकि, राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात घोषणा की कि प्रधानमंत्री का अंबाजी दौरा रद्द कर दिया गया है।

बनासकांठा जिले के रहने वाले गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंदिर का दौरा इसलिए रद्द किया, क्योंकि त्योहार के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु मंदिर आते हैं और वह नहीं चाहते थे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी हो।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account