ब्रेकिंग न्यूज

दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग `अटल टनल` का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन*

03-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोहतांग में रणनीतिक तौर पर अहम अटल सुरंग का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अटल टनल इस इलाके में कनेक्टिविटी की एक बड़ी समस्या को हल करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, `अटल टनल क्षेत्र में कनेक्टिविटी की एक बड़ी समस्या को हल करेगी. इसमें कई मुख्य विशेषताएं हैं और यह स्थानीय नागरिकों के जीवन को और आसान बनाएगी` वहीं एक दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए सुरंग का निरीक्षण किया। अटल टनल का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पीर पंजाल की पहाड़ियों में हुआ है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account