ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

25-Dec-2025
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) क्रिसमस का पर्व देशभर में पूरे हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर वह सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा, “हर्ष और उल्लास का पर्व क्रिसमस प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह प्रभु यीशु मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की स्मृति कराता है। यह पर्व समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और दया व समरसता से परिपूर्ण समाज का निर्माण करें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी क्रिसमस के अवसर पर ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करें।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरी क्रिसमस। क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशहाली, आनंद, स्नेह और प्रेम की वर्षा करे। सेवा, सौहार्द और भाईचारे की भावना से प्रत्येक मन समृद्ध और आनंदित हो।”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “क्रिसमस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।


 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account