ब्रेकिंग न्यूज

स्नातकोत्तर और पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश, 5 से 30 सितंबर तक*

29-Aug-2020

00 पिछली उपाधि के प्राप्तांकों के आधार पर मिलेगा दाखिला
रायपुर (शोर सन्देश) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में स्नाकोत्तर, पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 5 सितंबर, से प्रारंभ की जाएगी। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, इन पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा के पिछली उपाधि के प्राप्तांकों के आधार पर सीधे दाखिला दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक और निर्धारित अर्हताप्राप्त विद्यार्थी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 5 से 30 सितंबर के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन से निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे।
ज्ञात हो कि कोविड-19 संक्रमण के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस वर्ष संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों में पिछली उपाधि के प्राप्तांकों (मेरिट) के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी), कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन), कृषि मौसम विज्ञान, कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, कीट विज्ञान, आनुवाशिकी और पादप प्रजनन, प्लान्ट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, पौध रोग विज्ञान, पादप कायिकी, मृदा विज्ञान और कृषि रसायन, वानिकी, पुष्प विज्ञान, भू-दृश्यावली, फल विज्ञान, सब्जी विज्ञान विषयों में एम.एस.सी. और एग्री बिजनेस मैनेजमेन्ट में एम.बी.. तथा एग्रीकल्चरल प्रोसेसिंग एण्ड फूड इंजिनियरिंग, फॉर्म मशीनरी एण्ड पावर इंजिनियरिंग और स्वाइल एण्ड वाटर इंजिनियरिंग विषयों में एम.टेक. उपाधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इन द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित अर्हता संबंधित स्नातक उपाधि (बी.एस.सी. कृषि, बी.एस.सी. उद्यानिकी और बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी, 10$2$4 सिस्टम) में न्यूनतम 6.00 .जी.पी.. निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उपरोक्त विषयों में पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 3.00/4.00 या 6.50/10.00 .जी.पी. और 65 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इन पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए मूलनिवास प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं होगी। पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में सेवाकालीन विद्यार्थियों के लिए मूलनिवास प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं होगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में सेल्फ फायनेन्स सीट्स श्रेणी के अंतर्गत भी प्रवेश दिया जाएगा। इस श्रेणी के तहत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कृषि, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिक संकायों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस श्रेणी में प्रवेश के लिए आरक्षण लागू नहीं होगा। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account