ब्रेकिंग न्यूज

*अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला इलाके में दहशत*

19-Dec-2021

बगदाद/नई दिल्ली (शोर संदेश) इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रविवार सुबह लगातार दो रॉकेट दागे गए जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इराकी न्यूज एजेंसी ने सेना के हवाले से इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार एक रॉकेट को सी-रैम रक्षा प्रणाली ने हवा में नष्ट कर दिया था, लेकिन दूसरा ग्रीन जोन में गिरा जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हताहतों की तत्काल कोई सूचना नहीं है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account