ब्रेकिंग न्यूज

राजधानी रायपुर में डेंगू से बचने जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

01-Sep-2021

रायपुर (शोर संदेश)। पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं रायपुर महापौर एजाज ढेबर के द्वारा पूरे रायपुर शहर में डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ज्ञात हो कि अभी हाल ही में रायपुर में डेंगू के बहुत ज्यादा मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था | इसी कड़ी में रायपुर पहाड़ी चौक जहां डेंगू के कुछ ज्यादा मरीज पाए गए थे वहां रायपुर नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को टायरों या टूटे-फूटे बर्तनों में जमा पानी को खाली करने, कूलर में जमा पानी को खाली कर सुखा रखने एवं पानी से भरे बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखने हेतु सावधानियां बताई गई ताकि पानी में डेंगू के लार्वा उत्पन्न ना हो | विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कैम्प का भी आयोजन किया गया है इसमें डेंगू से प्रभावित लोगों की जांच, इलाज एवं दवाइयां शासन द्वारा निः शुल्क प्रदान किया जा रहा है डेंगू से प्रभावित व्यक्ति कैंपों में जाकर निः शुल्क लाभ ले सकते हैं | रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि जहां-जहां डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं वहां वहां नगर निगम का विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है रायपुर नगर निगम द्वारा एक टीम बनाकर निःशुल्क दवाइयां बांटी जा रही है एवं लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि वार्ड नंबर 15 एवं पहाड़ी चौक में अभी कुछ ज्यादा मरीज मिले हैं वहां विशेष साफ सफाई अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है जहां मरीज ज्यादा मिले हैं वहां गंदे एवं कूलर में भरे पानी को खाली कराया जा रहा है, फागिंग मशीन से पूरे एरिया को फागिंग किया जा रहा है एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है तथा नगर निगम के द्वारा एक टीम बनाकर डेंगू से प्रभावित लोगों को निः शुल्क दवाइयां बांटी जा रही है एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है | महापौर ने आगे कहा कि डेंगू से बचाव हेतु जमीनी स्तर पर लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं है और हम जल्द से जल्द ही डेंगू पर काबू पा लेंगे वार्ड पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य सुंदरलाल जोगी ने भी लोगों को डेंगू के प्रति सावधान एवं जागरूक रहने कहा एवं उन्होंने कहा कि मच्छरदानी के अंदर ही सोये एवं बुखार आने पर या डेंगू से कुछ लक्षण आने पर तुरंत ही सरकारी हॉस्पिटल जाकर निःशुल्क इलाज कराएं एवं स्वास्थ्य लाभ ले |



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account