राकेश ठाकुर अंबिकापुर (शोर संदेश ) दिनांक 27 जुलाई 2021 को अंबिकापुर में एक दिवसीय हेयर एवं मेकअप सेमिनार का आयोजन स्थानीय आयोजन कर्ता श्रेया ब्यूटी पार्लर एवं उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं मशहूर हेयर गुरु राज श्रीवास एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे ट्रेनिंग देने हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे | प्रसिद्ध हेयर गुरु राज श्रीवास एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे द्वारा आज की नई टेक्निक एवं आधुनिक डिजाइनों द्वारा विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल एवं मेकअप कार्यशाला की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें राजवाड़ा ब्राइडल लुक, इंडो वेस्टर्न लुक, रिसेप्शन लुक, ब्राजीलियन लुक, कॉकटेल पार्टी लुक, एवं और भी अन्य विभिन्न प्रकार के फॉरेन एवं देशी लूकों की हेयर कटिंग एवं मेकअप करने हेतु ट्रेनिंग दी जाती है |

हेयर गुरु राज श्रीवास एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे के अंबिकापुर पहुंचते ही सर्वप्रथम अंबिकापुर के सेलून व्यवसाय संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने हेयर गुरु एवं मेकअप आर्टिस्ट का भव्य स्वागत किया | आयोजन कर्ता श्रेया ब्यूटी पार्लर के संचालक श्रेया गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य सीता सिँह, सम्मपा विश्वास,कश्म मेहता, ममता सिंह, पूजा तिर्की, ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया | इस आयोजन में सरगुजा जिले के ब्यूटी एवं सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं इसमें भाग लेने वालों को हेयर गुरु राज वास एवं अनुराधा दुबे के द्वारा विशेष ट्रेनिंग प्रदान किया गया| अंबिकापुर एवं सरगुजा जिले में इनके कार्यशाला एवं ट्रेनिंग को काफी लोगों ने सराहा एवं उनसे परामर्श एवं ट्रेनिंग लेकर व्यवसाय को नई दिशा एवं आयाम देने के लिए अपने व्यवसाय को नई टेक्निक में परिवर्तन करने की बात कही |आयोजन कर्ता श्रेया ब्यूटी पार्लर अंबिकापुर ने राज श्रीवास एवं अनुराधा दुबे को सरगुजा जिले में नए एवं कुशल नाई प्रदान करने के लिए एवं इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में अपने ट्रेनिंग एवं कार्यशाला के माध्यम से लोगों में उत्साह एवं नया जोश भरने के लिए इन दोनों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया | इस आयोजन में महिलाओं का विशेष उत्साह देखा गया |