ब्रेकिंग न्यूज

वुशू स्टेट चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला

26-Jul-2026
रायपुर(शोर संदेश) वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने उनके रायगढ़ स्थित कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित वुशू स्टेट चौंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वुशू स्टेट चौंपियनशिप में पदक जीतने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।
चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायगढ़, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रायगढ़ वुशू क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने वित्त मंत्रीओपी चौधरी के आत्मीय स्नेह, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account