leave a comment
नयी दिल्ली(शोर सन्देश) । निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक के भारतीय रिजर्व बैंक ने मुरली रामकृष्णन को बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ बनाए जाने के लिए अपनी मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। रामकृष्णन 30 मई को आईसीआईसीआई बैंक से वरिष्ठ महाप्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। वे एक जुलाई को साउथ इंडियन बैंक के सलाहकार बने। केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने एक अक्टूबर, से तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में मुरली रामाकृष्णन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।