ब्रेकिंग न्यूज

मोस्ट वॉन्टेड अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं

06-Jun-2020

 नई दिल्ली (शोर सन्देश) दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना की वजह से मौत की अटकलें तेज हो गई हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि तो नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। शुक्रवार को दाऊद इब्राहित और उसकी पत्नी महजबीन में कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खबर आई थी कराची में छुपकर रह रहे अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन को कोरोना हो गया है और दोनों को कराची के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। असीन ने दावा किया है कि उनका भाई और परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह से स्वस्थ्य है। अनीस इब्राहिम ही दाऊद की डी कंपनी को अब चला रहा है।
हालांकि सोशल मीडिया पर अब दाऊद की कोरोना से मौत की खबर भी आने लगी है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कितनी सच्चाई है।
कौन है दाऊद इब्राहिम....
दाऊद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। दाऊद 1993 में हुए मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड है और अंडरवल्र्ड डॉन है। अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में सारी दुनिया जानती है। लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। क्योंकि उसने परिवार को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा। दाऊद की पत्नी का नाम महजबीन उर्फ जुबीना जरीन है। दाऊद और जुबीना के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां माहरुख, माहरीन और मारिया, वहीं एक बेटा है जिसका नाम मोइन है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account