ब्रेकिंग न्यूज

तीन करोड़ के अधिक दुनियाभर में कोरोना संक्रमित,9 लाख से अधिक लोगों की अब तक मौत*

18-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार और तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 30 मिलियन यानी की 3 करोड़ का आंकड़े को पार कर गई है।

जबकि शुक्रवार की सुबह तक जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण 944,000 लोगों की मौतें हो गई हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 30,065,728 हो गई है और मृत्यु दर बढ़कर 944,604 तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने नए अपडेट में यह खुलासा किया।

CSSE के अनुसार वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक 6,674,070 कोरोना संक्रमित और कोरोना के कारण 197,615 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account