ब्रेकिंग न्यूज

कुपोषित बच्चों के संपूर्ण पोषण के लिए सघन अभियान चलाएगी मोदी सरकार*

08-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश ) केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह ने तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सभी नागरिकों से एक कुपोषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेने और उस दिशा में काम करने की अपील की। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा किबच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पर्याप्त पोषण हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च प्राथमिकता रही है। 2018 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान देश से कुपोषण को मजबूती से खत्म करने में एक अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा है केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा किपोषण माह 2020 के दौरान मोदी सरकार देशभर में कुपोषित बच्चों के संपूर्ण पोषण के लिए एक सघन अभियान चलाएगी। आइये हम सब मिलकर इस योजना को और सुदृढ़ बनाने में सहयोग कर भारत को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ लें

इस महीने तीसरा पोषण माह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवा बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर करने के लिए जन भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और पोषण आहार सुनिश्चित करना है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account