ब्रेकिंग न्यूज

कृषि बिल के जरिए मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने `मित्रों` का व्यापार : राहुल गांधी*

19-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)।देश में फैली कोरोना महामारी के बीच लोकसभा में परित हुए कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। ऐसे में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसानों का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,`किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्यूंकि शुरू से मोदी की कथनी और करनी में फर्क रहा है- नोटबंदी, गलत GST और डीजल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने `मित्रों` का व्यापार और करेगी किसान की रोजी-रोटी पर वार।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account