ब्रेकिंग न्यूज

मोदी-कार्नी बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी मजबूत करने पर जोर

02-Mar-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश)   भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य फोकस भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करना रहा।
हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद दोनों देशों के बीच एमओयू एक्सचेंज होगा और प्रेस स्टेटमेंट जारी किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर में भारत मंडपम में भारत-कनाडा सीईओ फोरम की शुरुआत होगी, जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री शामिल होंगे। शाम में पीएम कार्नी अपने देश के लिए रवाना होंगे।
बैठक के दौरान व्यापार और निवेश, ऊर्जा, जरूरी मिनरल्स, कृषि, शिक्षा, शोध और नवाचार, तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी हुई और आगे की साझेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत-कनाडा संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों देशों ने आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और आर्थिक सहयोग पर आधारित संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।
आगामी बैठकों को भारत और कनाडा के बीच सकारात्मक मोमेंटम और साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के बाद कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं, जो ऊर्जा, टैलेंट, इनोवेशन और एआई जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारी विकसित कर रहे हैं, ताकि दोनों देशों के नागरिकों के लिए सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account