ब्रेकिंग न्यूज

संयुक्त शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर सीएमओ व बीईओ से की मुलाकात*

23-Dec-2020

धमतरी (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमओ और बीईओ से मुलाकात की। नगर पंचायत मगरलोड में पदस्थ शिक्षकों का आज पर्यन्त जून माह का वेतन जमा नहीं हुआ है। जिस संबंध में मगरलोड सीएमओ ने कहा कि आबंटन के लिए उच्च कार्यालय को लिखा गया है। जैसे ही बंटन आयेगा जून माह का वेतन जमा कर दिया जाएगा। इसी प्रकार अभी नवम्बर में संविलियन हुए शिक्षक साथियों के वेतन और विभिन्न समस्याओं को लेकर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एलआर बरिहा से मुलाकात की गई। जिस पर नवम्बर में संविलियन हुए शिक्षक साथियों के वेतन को लेकर बीईओ ने कहा कि बिल बन रहा है। नवम्बर दिसम्बर दोनों माह का वेतन एक साथ जमा कर दिया जाएगा। सीपीएस पासबुक संधारण, अर्जित, मेडिकल अवकाश के संबंध में कहा कि पेंडिंग का निपटारा अतिशीघ्र कर दिया जाएगा। मुलाकात करने वालों में जिला उपाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष जयंत साहू, कार्यकारी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, कोषाध्यक्ष बेदराम साहू, सचिव झुमुक लाल साहू, भोजपाल साहू, लवेश गुप्ता, दुष्यंत साहू, हरीशचंद्र निर्मलकर इत्यादि पदाधिकारी शामिल थे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account