ब्रेकिंग न्यूज

राजिम में हंसिया दिखाकर जेवर और लाखों की लूट*

01-Aug-2020

गरियाबंद (शोर सन्देश) राजिम में एक बड़ी खबर रही है। आज राजिम में दुकानदार के घर में पार्सल देने के बहाने 2 नकाबपोश घुस गए और बच्चे के गले पर हंसिया रखकर लॉकर से लाखों की नगदी और जेवर की लूट की। पुलिस नाकेबंदी कर जांच जुट गई। घटना आज सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच की है। घटना राजिम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 1 आमापारा की है। डेली नीड्स के मालिक भोजराम साहू के घर पार्सल देने के बहाने दो बाइक सवार घुस गए और वहीं उनके छोटे बच्चे के गले पर हंसिया रखकर अन्य सदस्य को बाहर बुलाया। जिनमें बच्चे की मां और उनकी एक और बच्ची गई और शोर करने को बोलकर घर के लॉकर से करीब 5 लाख नगदी एवं 70 हजार के जेवर लूटकर फरार हो गए। भोजराम साहू ने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल थाना प्रभारी राजिम आरके साहू ने मौका स्थल पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा तत्काल नाकाबंदी करने के निर्देश दिए एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। टीम गठित कर पुलिस जांच में जुटी है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account