नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं दो दिवसीय युद्धाभ्यास करेंगी। पूर्वी हिंद महासागर में बुधवार और गुरुवार को ये युद्धाभ्यास किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई पोत हैम्स होबार्ट हिस्सा लेगा। जिसकी क्षमताओं को देखते हुए इसे डेस्ट्रोयर या विध्वंसक भी कहा जाता है।
वहीं भारत की तरफ से आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस करमुक हिस्सा लेंगे। इससे पहले भारतीय नौसेना अमेरिका और जापान की नौसेनाओं के साथ युद्धाभ्यास कर चुकी हैं। वहीं भारत और जापान की नौसैनाओं ने हिंदमहासागर में युद्धाभ्यास किया था। युद्धाभ्यास में दोनों ही देशों के दो-दो पोतों ने हिस्सा लिया था।
00 अमेरिका का जापान के साथ युद्धाभ्यास
सितंबर महीने की शुरुआत में भारतीय और रूसी नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाअभ्यास किया था। वहीं भारत ने अमेरिका और जापान के साथ भी युद्धाभ्यास किया था। यूएस नेवी के परमाणु क्षमता से लैस यूएसएस निमित्ज के साथ अंडमान निकोबार द्वीपसमूहों के पास संयुक्त अभ्यास किया गया था।
00 सीमा विवाद के बीच युद्धाभ्यास
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से भारत और चीन सीमा पर लगातार विवाद जारी है इसी बीच भारत ने लगातार हथियारों की खरीद और अन्य देशों के साथ रणनीतिक समन्वय को और ज्यादा गति दी है। वहीं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कोर कमांडर स्तर की छठे दौर की बातचीत में भारत ने चीन के समक्ष पैंगोंग झील और डेपसांग समेत सभी तनावग्रस्त जगहों से वापस जाने की शर्त रखी है। वहीं चीन ने भारत को पैंगोंग के दक्षिणी छोर की साअहम चोटियों से पिछे हटने को कहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे से सहमत थे।