ब्रेकिंग न्यूज

हिंदी दिवस के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह आज देशवासियों को करेंगे संबोधित*

14-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) देश में हर साल 14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देशवाशियों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ये प्रसारण डीडी नेशनल पर सुबह 10.30 पर किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष हिंदी दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

00कोरोना महामारी के चलते इस बार नहीं होगा आयोजन.
हिंदी दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों, मंत्रालयों, उपक्रमों और बैंकों आदि में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजभाषा कीर्ति तथा राजभाषा गौरव पुरस्कार दिए जाते हैं।
00बीते दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे शाह.

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीते शनिवार की देर रात अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया था। शाह बीते दो अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account