ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली में 90 दिन बाद आज से खुल रहे ऐतिहासिक स्मारक, जाने कैसे मिलेगी एंट्री*

06-Jul-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पिछले तीन महीने से बंद ऐतिहासिक स्मारक आज से खुलेंगे। स्मारकों के बाहर सेनिटाइजेशन का इंतजाम और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तैयारियां की गई हैं ताकि पर्यटकों को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। वहीं, इस महामारी के मद्देनजर पर्यटकों को अब काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा। ऐसे में जो पर्यटक ऑनलाइन टिकट खरीदने में असमर्थ होंगे, उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, पुराना किला और कुतुब मीनार जैसे स्मारक आज से पर्यटकों के लिए खुलने को तैयार हैं। इन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्मारकों को सेनेटाइज किया गया है। वहीं, दो गज की दूरी के लिए निशान भी बनाए गए हैं। साथ ही, पयर्टकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पम्पलेट भी चिपकाए गए हैं। इसके अलावा पर्यटकों को ग्रुप फोटो लेने की भी इजाजत नहीं होगी। पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account