ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर पश्चिम विधानसभा के डूमर तालाब में भाजपा द्वारा हरेली उत्सव का आयोजन

18-Jul-2023

संजीव सेन  रायपुर  (शोर संदेश न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के अवसर पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को पश्चिम विधानसभा  के डुमर तालाब स्थित मथुरा नगर में  रायपुर जिला भाजपा द्वारा हरेली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव एवं पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए | कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आँशु चंद्रवंशी ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ी वेशभूषा एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार क़ृषि औजारों की पूजा अर्चना कर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना एवं पूजा कर श्री फल नारियल फोड़कर किसान भाइयों के साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी | अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेल गेड़ी दौड़ में भी भाग लिया गया | हरेली उत्सव के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल खोखो, फुगड़ी,कुर्सी दौड़,पिट्ठूल,रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली पर्व के इस आयोजन में प्रमुख से जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, प्रवक्ता केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रमेश ठाकुर,सत्यम दुआ, अमित मेसरी, खेम सेन, रजियंत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आँशु चंद्रवंशी के द्वारा किया गया | 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account