ब्रेकिंग न्यूज

स्व-सहायता समूह से रेडी-टू-ईट पूरक पोषक आहार प्रदाय करने के लिए बढ़ाई गई अवधि*

02-Jan-2021

महासमुन्द (शोर सन्देश)। महिला बाल विकास विभाग ने रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री के प्रदाय के लिए कुल 34 सेक्टरों के लिए महिला स्व-सहायता समूहों से 31 दिसम्बर तक आवेदन फॉर्म निर्धारित किया गया था। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिसे संशोधित कर 15 दिवस की अवधि तक और बढ़ा दी गई है। इनमें आवेदन फॉर्म वितरण की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 व रजिस्टर्ड डाक और कोरियर के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है।

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account