00 आयुक्त अलंग संग कलेक्टर भीमसिंह ने किया निरीक्षण
खरसिया (शोर सन्देश)। संभाग कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने खरसिया में प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर भीमसिंह ने बताया कि आदर्श प्राथमिक शाला को शासकीय अंग्रेजी स्कूल बनाने चयनित किया गया है। उन्होंने प्रस्तावित भवन की रूपरेखा स्टीमेट की जानकारी संभाग कमिश्नर डॉ.अलंग को दी। इस पर संभाग कमिश्नर डॉ.अलंग ने समय पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन करने संबंधित बातों को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति से भवन निर्माण आदि कार्य करने के निर्देश दिए। आयुक्त डॉ.अलंग ने कहा कि कलेक्टर भीमसिंह के द्वारा शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ऐसे में शिक्षा के विस्तार के लिए जर्जर हो चुकी स्कूल जो इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए प्रस्तावित है, उसे तब्दील किया जा रहा है। वहीं बीआरसीसी प्रदीप साहू ने बताया कि आदर्श स्कूल से लगा एफसीआई का गोडाउन जो अनुपयोगी हो चुका है, उसे भी स्कूल के अहाते में शामिल कर नगर में एक बड़ी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ की जा रही है, जिसमें 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध होगी।