ब्रेकिंग न्यूज

तमिलनाडु में चुनावी माहौल गरम, आज नागरकोविल में मोदी का रोड शो

15-Apr-2026
नई दिल्लीशोर संदेश )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को तमिलनाडु के नागरकोविल पहुंचकर शाम को एक भव्य रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब गिनती के हिसाब से केवल एक सप्ताह ही बचा है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से केरलम के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से शाम 4:10 बजे नागरकोविल पहुंचेंगे। इसके बाद 4:15 बजे नागरकोविल में बनाए गए हेलिपैड से वेप्पमूडु क्षेत्र तक कार से जाएंगे। 
प्रधानमंत्री शाम 4:30 से 5:30 बजे तक वेप्पमूडु से वडसेरी तक लगभग 1.5 किलोमीटर तक भव्य रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे नागरकोविल से हेलीकॉप्टर के जरिए तिरुवनंतपुरम रवाना होंगे। वहां से शाम 6:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account