ब्रेकिंग न्यूज

अमित जोगी की जाति मामले में सुनवाई के लिए जिला छानबीन समिति ने किया तलब*

07-Jul-2020

रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अब उनके बेटे अमित जोगी की जाति को लेकर की गई शिकायतों पर जांच शुरू हो गई है। अमित जोगी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जुलाई को जिला छानबीन समिति ने बुलाया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जांच प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए अमित जोगी को तलब किया है।  आपको बता दें कि अमित जोगी को साल 2013 में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर समीरा पैकरा और संत कुमार नेताम ने आवेदन देकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अमित जोगी से उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   यह भी चर्चा है कि हाल ही में होने वाले मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अमित जोगी अपने पिता अजीत जोगी की जगह ताल ठोंकने वाले हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account