ब्रेकिंग न्यूज

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी

14-Aug-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वह मेट्रो से यात्रा वक्त लेकर करें, क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग और स्कैनिंग प्रक्रिया से यात्रियों को गुजरना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक होने वाली है।
शनिवार, 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो अपने पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। वहीं, दूसरी मेट्रो हर 30 मिनट में मिलेगी। दिल्ली मेट्रो की नियमित सेवा शुरू होने तक मेट्रो ट्रेन के बीच 30 मिनट का गैप होगा।
इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों और आम जनता की आवाजाही के लिए विस्तारित मेट्रो सेवाओं की घोषणा की है। यात्री लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशनों पर उतरकर लाल किले तक पहुंच सकते हैं। विस्तारित मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी।
दिल्ली मेट्रो ने यह बताया कि उसने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले अधिकृत आमंत्रित व्यक्तियों और विशेष अतिथियों की सुगम यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय को एक लाख 30 हजार विशेष क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं। विशेष अतिथि अपने वैध प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर इन क्यूआर टिकटों का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के आसपास आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात संबंधी परामर्श जारी किया है। यह सुबह 4 बजे से दिन के 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यात्रियों को सलाह गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, अतिरिक्त समय लेकर चलें, प्रतिबंधित सड़कों से बचें और यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।













 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account