ब्रेकिंग न्यूज

पैतृक संपत्ति में महिलाओं का बराबरी के अधिकार का ,फैसला स्वागयोग्य दुर्गा झा*

12-Aug-2020

रायपुर(शोर सन्देश)।आम आदमी पार्टी की महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा है कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं का बराबरी का अधिकार का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला कल जो आया, जिसमें 9 सितम्बर 2005 के पूर्व हुए मृत्यु को खारिज करते हुए निर्णय दिया कि बेटी का सम्पति पर समान अधिकार है। यह फैसला 2005 के फैसले का अमेंडमेंट है। इस फैसले का आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ स्वागत करती है।हिन्दू सेक्शन एक्ट 1956 का संशोधन 2005 में हुआ था। जिसमें कुछ सीमा थी उसे विस्तार कर यह फैसला उन महिलाओं को मजबूती प्रदान करता है जो शादी के बाद या अविवाहिता होने के दौरान परेशानी से गुजरना पड़ता है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account