ब्रेकिंग न्यूज

फिल्म अभिनेता सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी का निधन, ‘सूरमा भोपाली’ के नाम से थे मशहूर*

09-Jul-2020

रायपुर/मुम्बई (शोर सन्देश) बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कल देर रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ, उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा फिल्मपुराना मंदिरमें मच्छर के किरदार और फिल्मअंदाज अपना अपनामें सलमान खान के पिता के रोल में भी उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था। उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन किया था, जिसका नाम सूरमा भोपाली था। इस फिल्म में लीड किरदार भी उन्होंने खुद निभाया था। जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्मअफसानासे की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया, जिनमें गुरू दत्त की आर पार, बिमल रॉय की दो बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
00 तीन महीनों में बॉलीवुड की पांच हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा :
पिछले तीन महीनों में बॉलीवुड के पांच बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी वही इसी महीने कुछ दिनों पहले सरोज खान का निधन हो गया था।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account