ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या मामले में 28 साल बाद अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला*

30-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 28 साल बाद आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी। सीबीआई की विशेष अदालत (अयोध्या प्रकरण) यह फैसला सुनाएगी। विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी कल्याण सिंह समेत सभी 32 अभियुक्तों को उपस्थित रहने को कहा है। हालांकि कोरोना के चलते इनमें कुछ अभियुक्तों के हाजिर होने की संभावना नहीं है।

इस मामले में 49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से 17 की मौत हो चुकी है। सीबीआई अभियुक्तों के वकीलों ने करीब आठ सौ पन्ने की लिखित बहस दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने 351 गवाह करीब 600 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए हैं। लिहाजा इसके मद्देनजर अदालत का फैसला भी करीब दो हजार पन्ने का हो सकता है।
00 ये प्रमुख आरोपी अब जीवित नहीं.

आरोपी बाल ठाकरे, आचार्य गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया विजयाराजे सिंधिया का निधन हो गया। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account