ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 57 लाख के पार, पहुची पिछले 24 घंटे में 1,129 लोगो की हुई मौत*

24-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। वहीं संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 86,508 नए मामले सामने आए हैं.

जबकि 1,129 लोगों की जान चली गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 86,508 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,129 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत में कुल मामलों की संख्या 57 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में कुल कोविड मामले 5,732,519 हो गए हैं।

इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,66,382 है जबकि 46,74,988 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं 91,149 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account