ब्रेकिंग न्यूज

बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 97,570 नए केस, 1,201 मौतें*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। आज कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कोरोना केसों की संख्या भारत में 46 लाख पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में 97 हजार से अधिक लोग आए हैं, वहीं 1200 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,570 नए केस सामने आए हैं और कोविड-19 से 1201 लोगों की मौतें हुई हैं। फिलहाल भारत में कोरोना वारयरस के मामलों की कुल संख्या 46,59,985 है, जिनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं और 36,24,197 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज 1203 मौतों के साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 77,472 हो गया। अब कोरोना केस और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है। अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या फिलहाल 6,636,247 है और 197,421 मौतें हो चुकी हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account