ब्रेकिंग न्यूज

देश में कोरोना कहर जारी एक दिन में 93 हजार के पार,अबतक 85 हजार से ज्यादा की मौत*

19-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 90 हजार से एक लाख के बीच मामले सामने रहे हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 53 लाख को पार कर गया है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 93 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1247 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 53,08,015 हो गयी है। जिसमें 10,13,964 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 42,08,432 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 85,619 लोगों की मौत हो चुकी है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account