ब्रेकिंग न्यूज

*कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 81 नए मामले, रायपुर से 27, 1 मौत...*

08-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 3.76 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2153 सैंपलों की जांच में 81 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज एक मौत रायपुर से दर्ज की गई है। प्रदेश में अब 442 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में आज बलरामपुर, बस्तर एवं कोंडागांव से 01-01, सूरजपुर से 02, महासमुंद से 03, धमतरी से 04, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर एवं जांजगीर-चांपा से 05-05, बिलासपुर से 06, राजनांदगांव एवं दुर्ग से 08-08, रायपुर से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 7 जिलों गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account