ब्रेकिंग न्यूज

जिले की पहली पवर्तारोही सुमन ताम्रकार को कलेक्टर एसपी ने किया सम्मानित*

28-Oct-2020

00 गृह पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया था रवाना
जशपुरनगर (शोर सन्देश) कलेक्टर कावरे और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सादे समारोह में सरगुजा संभाग की पहली महिला पवर्तारोही और जशपुर जिले की पहली पवर्तारोही सुमन ताम्रकार को स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर और एसपी ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुमन ताम्रकार की माता रमा ताम्रकार, जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी के.एस. मंडावी, एडीएम आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, बीईओ एम.जेडयू. सिद्दीकी, पीटीआई रीना, पी.पी उपाध्याय, सरफराज आलम उपस्थित थे। जशपुर शहर के भागलपुर निवासी सुमन ताम्रकार ने हिमांचल प्रदेश के सोलांग वेली में स्थित माउण्ट फे्रन्डशिप पिक पर 5289 मीटर की उंचाई और 17353 फीट पर सुमन ने 21 अक्टूबर की सुबह 11.08 मिनट पर तिरंगा लहराया। माउन्ट टेज्किंग में पर्वतशीखर पर पहुंचने वाले जिले की पहली पवर्तारोही बन गई है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग की पहली महिला पवर्तारोही का गौरव भी सुमन ने प्राप्त किया है। सुमन ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। 10 दिन तक जशपुर के कोविड केयर सेंटर में रहकर अपना ईलाज कराया और 14 दिन होम क्वारेंटाईन में रहने के बाद सुमन ने माउन्ट टेज्किंग टीम में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत शुरू की। सुमन ताम्रकार ने पहली से बारहवीं तक की शिक्षा जशपुर जिले में पूर्ण की है। उन्होंने भिलाई से इलेक्ट्रीकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। छत्तीसगढ़ के माउन्टनमेन राहुल गुप्ता से उन्होंने दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राहुल गुप्ता के नेतृत्व में 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से पवर्तारोही का 20 सदस्यीदल माउन्ट टेज्किंग के लिए हिमांचल प्रदेश रवाना हुआ। सुमन ने बताया कि उन्हें पर्वत की चोटी तक पहुंचने में 4 दिन और वापस आने में 2 दिन का समय लगा। कुल 7 दिन में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य मिला था। 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इस अभियान का पूरा कर लिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 20 सदस्य में से सिर्फ 8 लोग ही शिखर पर पहुंच पाए। माउन्ट टेज्किंग में 8 राज्य छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, उतराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली के पवर्तारोही शामिल हुए थे। सुमन ताम्रकार जल संसाधन विभाग जशपुर में अमीन के पद पर कार्यरत है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account