ब्रेकिंग न्यूज

सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

20-Jun-2024
रायपुर। (  शोर संदेश  )  सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने पोस्ट में लिखा, जनजातीय समाज की गौरव, सादगी एवं सरलता की प्रतीक, देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश आ रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'राष्ट्रपति मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी। इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वह संस्थान परिसर में औपचारिक रूप से एक पौधा लगाएंगी, जो विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है। इसके बाद वे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी। जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में पुनर्वास सेवाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account