ब्रेकिंग न्यूज

सीएम शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव, जल्द ही अस्पताल में कराए जा सकते है भर्ती*

25-Jul-2020

भोपाल (शोर सन्देश)। कोरोना का कहर अब नेताओं पर भी टूट पड़ा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को कराये RTPCR टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनो से लगातार मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी लगातार कोलोना पॉजेटिव आ रहे थे। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक के बाद भी एक मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी थी। पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान को कोरोना के संक्रमण का अहसास हो रहा था, जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account