ब्रेकिंग न्यूज

चीन ने अब मान लिया है कि कोरोना वायरस वुहान के जंगली जीवों के मार्केट से नहीं फैला

31-May-2020

चीन ने अब मान लिया है कि कोरोना वायरस वुहान के जंगली जीवों के मार्केट से नहीं फैला. ग्लोबल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के डायरेक्टर गाओ फू ने कहा- `शुरुआत में हमने माना कि सी-फूड मार्केट में शायद वायरस रहा हो, लेकिन अब समझ आता है कि मार्केट विक्टिम बन गया. नॉवेल कोरोना वायरस काफी पहले से मौजूद थाग्लोबल टाइम्स का कहना है कि कोरोना वायरस कहां से फैला, इसकी खोज जारी है। गाओ फू ने कहा कि वे जनवरी की शुरुआत में वुहान गए थे. लेकिन उन्हें किसी भी जीव के सैंपल में वायरस नहीं मिले। उन्होंने कहा कि चीनी वैज्ञानिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वायरस की उत्पत्ति का पता लगाया जा सके। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही चीन ऐसा कहता रहा है कि यह जंगली जीवों की मार्केट से फैला. लेकिन अमेरिका सहित कई देश आरोप लगाते रहे हैं कि कोरोना वायरस वुहान की मार्केट से थोड़ी दूर पर स्थित वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट की लैब से लीक हुआ। कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन ने वुहान के जंगली जीवों के मार्केट को बंद भी कर दिया था. हालांकि, दुनिया चीन को संदिग्ध नजरों से देख रही थी. चीन ने कथित तौर से जीवों में मिले वायरस का सैंपल या इससे जुड़ा डेटा दुनिया से साझा नहीं किया था। अब चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के डायरेक्टर गाओ फू ने मान लिया है कि वुहान स्थित मार्केट के जीवों के सैंपल में कोई वायरस नहीं मिला था। गाओ फू सिर्फ चीन के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ हैं बल्कि देश के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार समूह के सदस्य भी हैं।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account