leave a comment
रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल के क्षेत्र में राज्य में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी ड्डी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाडियों को शामिल किया जाएगा।
