ब्रेकिंग न्यूज

*मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव*

04-Apr-2023

जयपुर (शोर संदेश)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने मंगलवार को ट्वीटर पर लिखा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें। बता दें कि अशोक गहलोत सोमवार को सूरत गए थे। वे राहुल गांधी की जमानत के समय उनके साथ थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साथ थे।   



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account