ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढी फिल्म : ले चलहुं अपन दुवारी 13 से सिनेमाघरो में

06-Jan-2023

नवयुवकों की बेहतरीन कोशिश वाली छत्तीसगढी फिल्म ले चलहुं अपन दुवारी 13 जनवरी को होगी रिलीज

भिलाई (शोर संदेश)। पॉपकार्न फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले एवं मृत्युंजय सिंह के निर्देशन में बनी तथा देवनारायण साहू और उत्तरा कुमार साहू द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म ले चलहुं अपन दुवारी आगामी 13 जनवरी से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की खासियत है कि पहली बार किसी महिला ने डीओपी का कार्य करते हुए इस फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का काम आरूषि बागेश्वर ने किया है। वहीं इस फिल्म की नायिका एलबम सॉन्ग मोहिनी से करोड़ों लोंगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली पूजा शर्मा है। इसके अलावा इस फिल्म में जहां मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

फिल्म के निर्माताओं ने हमारे संवाददाता को बताया कि  फिल्म की सूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न रोमांटिक एवं दर्शनीय स्थानों पर की गई है! यह फिल्म जहां छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित है वहीं इस इसमें देशप्रेम, इमोशन के साथ कॉमेडी का भी तड़का है, जिसके कारण यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। इसके अलावा एक बेहतरीन फिल्म के लिए जो जो आवश्यक है, वही सभी चीजें इस फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म निर्माण में कहीं से कोई कमी न रह जाय इसके लिए सभी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है।इसके लिए पूरी टेक्निकल टीम मुम्बई से छत्तीसगढ़ आयी थी। फिल्म मेकिंग की पूरी टीम नव युवाओं से प्रेरित है और इन लोगों ने भरपूर जज्बे ,उमंग ,उत्साह के साथ अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है! फिल्म के लेखक, डायरेक्टर एवं डीओपी सभी पच्चीस से तीस साल के बीच के युवा हैं! सभी युवा टीम का इरादा दर्शकों के बीच ऐसी फिल्म परोसने का है जिसे देखकर दर्शक बार- बार फिल्म को आतुर रहे और यह फिल्म छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना सके।

फिल्म के डायरेक्टर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इस फिल्म के प्रमुख कलाकार हिरो शील वर्मा एवं  हिराईन पूजा शर्मा ( मोहनी एल्बम फेम) हैं  इसके साथ साहेबदास मानिकपुरी, अक्षय वर्मा, विजय मिश्र, नरेंद्र दावड़ा, सुमित्रा साहू,मनीषा खोब्रागडे  है। संगीत मोनिका वर्मा,तुषान्त कुमार एवं तुषान्त सोलंकी व सिद्धान्त निराला ने गानों को कर्णप्रिय बनाया है। फि़ल्म को एडिट किया है संतु ने तो एक्सिक्यूटिव प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाला  है अब्दुल वाहिद ने  फिल्म की पूरी टीम को आशा है कि ले चलहुं अपन दुवारी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में जरूर सफल होगी।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account